सामग्री
१ कप दूध,
२चम्मच मैदा,
१ चम्मच बटर,
१ चम्मच चिली फ्लेक्स,
१/२ चम्मच काली मिरी पावडर,
१/२ चम्मच मिक्स हर्बस,
१/४ कटोरी स्वीट कॉर्न के दाने,
१/४ कटोरी गाजर के टुकडे,
१/४ कटोरी सिमला मिर्च के टुकडे ,
१/४ कटोरी प्याज के टुकड़े,
५ क्यूबज चीज के,
नमक स्वाद अनुसार
विधी
१) एक नॉनस्टिक पॅन में बटर गरम कर ले၊
२) अब उसमें मैदा डालकर अच्छे से धीमी आंच पर भून ले၊
३) एक मिनट बाद उसमें दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर ले၊
४) अब इसमें सब सब्जियाँ ,बची हुई सामग्री और चीज
कद्दूकस करके डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले၊
५) अब पॅनके उपर ढक्कन ढककर सब्जी को पका ले၊
६) दूध पूरा सब्जी में मिक्स होने के बाद आंच बंद कर दे और
ठंडा होने के लिए बाजू में रख दे၊
७) सब्जी ठंडी होने के बाद, ब्रेड स्लाइस ले , उसके उपर बटर
लगा दे और उसपर मिक्स व्हेज का मिश्रण रखकर , अच्छे
से सब जगह पर फैला दे၊
८) अब इसके उपर बटर लगाई हुई ब्रेड की दुसरी स्लाइस
रखे और सॅन्डविच टोस्टर में रखकर टोस्ट कर ले