सामग्री
५ ब्राऊन ब्रेड के स्लाइस,
१ कटोरी मलई,
१ कटोरी सूजी,
१/४ कटोरी सिमला मिर्च के टुकड़े,
१/४ कटोरी गाजर के टुकडे,
१/४ कटोरी स्वीटकॉर्न के दाने,
१/२ चम्मच मिरी पावडर,
१/२ चम्मच चिली फ्लेक्स,
५ चीज क्यूबज
नमक स्वाद अनुसार
विधी
१) एक बड़ी कटोरी में मलई लेकर उसे अच्छे से फेंट ले၊
२) अब उसमें सूजी और बाकी की सब सब्जियाँ और सामग्री
मिलाकर (चीज छोडकर) , अच्छे से मिक्स कर ले और
पंधरा मिनट तक वैसे ही रख दे၊
३) अब ब्रेड स्लाइस लेकर उसके उपर ये मिश्रण लगा दे और
उपर से चीज कद्दूकस करके डाले၊
४) अब नॉनस्टिक तवे को गरम करके उसके उपर एक चम्मच
घी डाले और ब्रेड के स्लाइसेस को उसके उपर रख दे और
धीमी आंच पर रखकर टोस्ट बना ले၊
५) हल्दी सॅन्डविच टोस्ट टमाटर के सॉस के साथ परोसे